बरपेटा रोड में तीन दिवसीय श्री पुरुषोत्तम अधिकमास महात्म्य कथा संपन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे भक्ति संदेश
थर्ड आई न्यूज बरपेटा रोड। धार्मिक महिला समिति, बरपेटा रोड के तत्वावधान में श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय “श्री पुरुषोत्तम अधिकमास महात्म्य कथा” श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हो गई। 18 से 20 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित इस कथा महोत्सव…

