अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर अणुव्रत समिति की कार्यशाला आयोजित, ऊर्जा संरक्षण के लिए ‘दो घंटे एसी बंद रखने’ का आह्वान
थर्ड आई न्यूज नगांव, 5 जून। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर अणुव्रत समिति, नगांव के तत्वावधान में तेरापंथ भवन परिसर में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तेरापंथ धर्मसंघ के अधिनायक आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री आनंदकुमारजी एवं मुनिश्री विकासकुमारजी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ…

