Category: असम समाचार
विधायक विजय गुप्ता का भव्य नागरिक अभिनंदन, युवा भारती के आयोजन में सामाजिक संगठनों ने जताया विश्वास, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 24 मई। अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था युवा भारती के तत्वावधान में रविवार को मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। फैंसी बाजार स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं ने…
आरएआई नॉर्थ ईस्ट रिटेल समिट 2026 संपन्न, पूर्वोत्तर के रिटेल क्षेत्र की वृद्धि, विस्तार और उपभोक्ता रुझानों पर हुई व्यापक चर्चा
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 24 मई : रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने गुवाहाटी में “नॉर्थ ईस्ट रिटेल समिट 2026” के चौथे संस्करण का सफल आयोजन किया। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में रिटेल सेक्टर को आगे बढ़ाने की दिशा में संगठन ने अपने प्रयासों को और मजबूत किया। वर्षों के दौरान यह समिट…
गुवाहाटी पारीक महिला परिषद का पांचवां शपथ ग्रहण समारोह
गुवाहाटी : 21 मई 2026 को शाम 5:00 बजे पारीक महिला परिषद का पांचवां शपथ ग्रहण समारोह परिषद अध्यक्षा कौशल्या व्यास की अध्यक्षता में परशुराम सेवा सदन, छतरी बड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। परिषद की सभी पदाधिकारियों ने गणेश स्तुति…
नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता का नागरिक अभिनंदन समारोह 24 मई को
गुवाहाटी, 22 मई। अग्रणी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था युवा भारती के तत्वावधान में मध्य गुवाहाटी क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। युवा भारती के संयोजक विशाल भातरा ने बताया कि यह समारोह 24 मई, रविवार को फैंसी बाजार स्थित एसआरसीबी रोड के सांगानेरिया…
Assam Speaker: असम विधानसभा को मिला नया अध्यक्ष, दूसरी बार स्पीकर बने भाजपा नेता रंजीत कुमार दास
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम विधानसभा को गुरुवार को नया अध्यक्ष मिल गया। चार बार के भाजपा विधायक रंजीत कुमार दास को सर्वसम्मति से 16वीं असम विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र मोहन पटवारी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि रंजीत कुमार दास के समर्थन में तीन नामांकन दाखिल किए…
बेलतला का युवक 10 दिनों से लापता, परिवार ने जनता से मांगी मदद
गुवाहाटी, 20 मई। महानगर के बेलतला तिनाली क्षेत्र निवासी एक युवक पिछले 10 दिनों से लापता है, जिसके बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की सूचना Basistha Police Station में भी दर्ज करा…
बढ़ती महंगाई के खिलाफ 22 मई को पूरे असम में आंदोलन करेगा आसू
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 20 मई 2026: आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर All Assam Students’ Union ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष उत्पल शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो संगठन सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा। सोशल मीडिया…
जुबिन गर्ग की मौत के राजनीतिकरण का विपक्ष को चुनाव में नुकसान हुआ : हिमंत विश्व शर्मा
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कांग्रेस-नेतृत्व वाले विपक्ष को विधानसभा चुनाव में भारी पड़ी। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र सोनापुर के कामराकुची स्थित ‘जुबिन क्षेत्र’ पहुंचकर दिवंगत गायक को…
असम में अतुल बोरा को संसदीय कार्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम सरकार ने नवगठित विधानसभा के पहले सत्र से पूर्व मंत्री अतुल बोरा को अंतरिम व्यवस्था के तहत संसदीय कार्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में राज्यपाल द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली दूसरी मंत्रिपरिषद में शामिल अतुल बोरा…
होजाई के श्री शनि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई शनि जयंती
थर्ड आई न्यूज होजाई से रमेश मूंदड़ा ठाकुरवाड़ी रोड स्थित श्री शनि मंदिर में शनिवार को श्री शनि जयंती का उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की…

